
लखनऊ: आज लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक होर्गी।कैबिनेट बैठक में पांच नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार संबंधी नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। दुकानों प्रतिष्ठानों का वनटाइम रजिस्ट्रेशन संबंधी श्रम विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जाएगी आपको बता दें कि अब इसके तहत फीस बढ़ाने का प्रावधान है। वहीं औद्योगिक विकास विभाग, लोक निर्माण, ऊर्जा, बेसिक शिक्षा, वित्त विभाग समेत कई विभागों के प्रस्ताव रखे जाएंगे।
कैबिनेट में इसस बात पर भी चर्चा हुई कि पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। पश्चिम में सबसे ज्यादा असर बिजनौर जिले में देखने को मिलाहै,यहां रावली गांव के आसपास बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं बुलंदशहर में भी जलस्तर बढ़ा है। उधर, बागपत में यमुना के उफान पर आने से लाखों रुपये की सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है। हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में अभी राहत है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
वहीं कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले में योगी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ के 800 से ज्यादा सरकारी वकीलों को बर्खास्त कर दिया गया है अब इसके बाद नए वकीलों को मौका मिलेगा,इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।







