
गांधीनगर: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की डबल इंजन सरकार आज राज्य के साढ़े छह करोड़ नागरिकों के सपने साकार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात में विभिन्न विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है तब राज्य के सूरत शहर में भी अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर महीने के अंत में गुजरात के दो दिनों के दौरे पर आ रहे हैं।
29 सितंबर को प्रधानमंत्री सूरत का दौरा करेंगे और इस दौरान वे 3472.54 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।वनस्पति,जीव.जंतु और पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से सूरत महानगर पालिका क्षेत्र में डॉ0हेडगेवार ब्रिज से भीमराड.बमरोली ब्रिज तक के हिस्से में कांकरा खाड़ी के नजदीक लगभग 87.50 हेक्टेयर खुली जगह पर बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जाएगा।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
इस बायोडायवर्सिटी पार्क में 13 किलोमीटर लंबी वॉकिंग ट्रेल बनाई जाएगी। यहां कुल 85 प्रजातियों की विभिन्न वनस्पतियां तथा लगभग 6 लाख पेड़.पौधे रोपित किए जाएंगे। आपको बता दें कि 139 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस बायोडायवर्सिटी पार्क में वॉकिंग ड्रेल और चिल्ड्रन प्ले एरिया जैसी सुविधाएं भी होंगी। यह स्वच्छ और हरा.भरा पार्क आगंतुकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्य् को बनाए रखने में सहायक होगा। इसके अलावा पार्क के रखरखाव,उद्यानिकी तथा हाउसकीपिंग के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता के चलते रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
Sources: Prabhashakshi samachar
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ







