
देहरादून: राजधानी के बालावाला और शमशेरगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में गुलदार ने अपनी दस्तक देकर लोगों की नींद उड़ा रखी है। आपको बता दें कि गुलदार के खौफ से लोग शाम होते ही अपने अपने घरों में कैद हो जाते हैं। पिछले दो दिन से वन विभाग की टीमें भी सर्च और रेसक्यू आपरेशन चला रही हैं,लेकिन गुलदार नहीं पकड़ा जा सका।
वहीं रेंजर ने बताया कि दिवाली की रात करीब सात बजे लोगों ने बालावाला बिष्ट कॉलोनी में गुलदार दिखाई देने की सूचना दी थी । इसके बाद फारेस्टर सरकार सिंह,मदन सिंह और अरशद खान सहित रेस्क्यू टीम को लेकर मौके पर पहुंचे, जहां लोगों ने गुलदार देखा था। लेकिन टीम वहां रात भर सर्च करती रही लेकिनगुलदार नहीं दिखाई दिया । वनकर्मी जान जोखिम में डालकर टार्च और मोबाइल की रोशनी की मदद से आसपास सर्च ऑपरेशन चलाते रहे ।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के उपाध्यक्ष और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालावाला धनवीर सिंह राणा ने बताया कि पिछले कई दिनों से बालावाला,नथुवावाला,मियांवाला,तुनवाला,नकरौंदा आदि स्थानों पर गुलदार की दहशत है। रात बिष्ट कॉलोनी के बाद शमशेरगढ़ में गुलदार दिखाई दिया था। सूचना के बाद वन विभाग की टीम तुरंत वहां पहुंची। वहां भी सुबह तक कई जगह तलाशा गया लेकिन गुलदार नहीं मिला।






