
देहरादून: राजधानी में अपराधों पर पुलिस ने अंकुश लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है लेकिन फिर भी बदमाश वारदात करने की कोशिश में लगे रहते हैं। आपको बता दें कि रात करीब साढ़े आठ बजे कोचिंग से घर लौट रही नौवीं की छात्रा का रास्ता गली में खड़े दो मनचलों ने रोक लिया इन दोनों के चेहरे ढके हुए थे।
अचानक इनमें से एक बदमाश ने तमंचा निकाला और छात्रा पर तान दिया। इससे पहले कि वह फायर करता छात्रा ने हाथ पकड़कर तमंचे का रुख ऊपर की ओर कर दिया। इससे फायर हवा में हुआ और घबराहट में वह पीछे की ओर गिर गई। लेकिन छात्रा घबराई नहीं वल्कि अचानक वह उठी और मनचलों पर झपट पड़ी छात्रा को उग्र होते देख दोनों भाग निकले। जानकारी के अनुसार ये घटना थाना पटेलनगर क्षेत्र के कारगी स्थित शिवालिक एनक्लेव की है। आपको नौवीं की छात्रा कल शाम करीब सात बजे कंप्यूटर कोचिंग गई थी। रात करीब सवा आठ बजे वह कोचिंग से निकली थी। घर से करीब 300 मीटर पीछे मोड़ के पास पहुंची तो अंधेरी गली में खड़े दो युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
एक ने उस पर तमंचा तान दिया। लेकिन छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए उसका हाथ पकड़कर तंमचे का रूख ऊपर की ओर कर दिया इससे हवा में फायर हो गया। तमंचे के चल जाने से उसकी चिंगारी छात्रा के गले पर भी गिरी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए। उन्होंने छात्रा को उठाया और पुलिस को फोन किया।
कुछ देर बाद पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन,दोनों युवक भाग चुके थे। छात्रा ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने मंकी कैप पहनी थी उनकी सिर्फ आंखें दिख रही थीं। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि युवकों की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।





