
प्यार, इश्क, मोहब्बत की बातें किस्से-कहानियों और शायरियों में खूब पढ़ी और सुनी जाती हैं. असल ज़िंदगी में ऐसा प्यार देखने को कम ही मिलता है. लोग मोहब्बत के नाम पर जीने-मरने को आमादा रहते हैं लेकिन इसे निभाने वाले कम ही मिलेंगे. इस वक्त सोशल मीडिया (Viral Love Story On Social Media) पर प्यार की एक ऐसी कहानी वायरल हो रही है, जिसे सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी या फिर आपको अपने आस-पास की लवी-डवी कहानियां मोह-माया नज़र आने लगेंगी.
ये कहानी चीन में रहने वाली एक महिला की है, जिसका सरनेम नी है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इनकी कहानी दुनिया के सामने रखी है. महिला के पति 2 साल से कोमा में है और पत्नी ने उसके इलाज के घर तक बेच दिया है. अब वो 2 बच्चों की परवरिश के साथ मोमोज़ बेचकर पति के इलाज का खर्च भी उठा रही है. इस महिला की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और लोग उसे सच्चे प्यार की मिसाल कह रहे हैं.
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
पति के इलाज के लिए महिला बेचती है सड़क पर मोमोज़
जियांगशी प्रांत की रहने वाली महिला की साल 2016 में शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. 3 महीने पहले उनके पति का कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हो गए और तबियत बिगड़ने के बाद कोमा में चले गए. महिला ने उनके इलाज के लिए अपना घर बेच दिया और इससे भी बात नहीं बनी तो उसने ठेले पर फास्ट फूड बेचना शुरू कर दिया. पति के 3 ऑपरेशन हो चुके हैं और इसमें उनके काफी पैसे खर्च हो चुके हैं. घर चलाने के लिए वे अपनी दुकान से पैसे कमाती हैं और आगे के ट्रीटमेंट के लिए सेविंग भी करती हैं.
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
70 लाख से ज्यादा रकम हो चुकी है खर्च
नी के संघर्षों की कहानी टिकटॉक पर भी वायरल हो चुकी हैं, जिसमें उन्होंने खुद बताया है कि वे इसी तरह अपने पति के उठने का इंतज़ार करती रहेंगी क्योंकि वे उन्हें बहुत प्यार करती हैं. अब तक उनके इलाज में 70 लाख से ज्यादा का खर्चा हो चुका है और उनके पास अब पर्याप्त पैसे नहीं हैं. हालांकि उनके पति की स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है और उम्मीद है कि वे होश में भी आ जाएंगे. फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके प्यार और नी के खूब चर्चे हो रहे हैं और लोग उनके प्रति प्यार और सम्मान ज़ाहिर कर रहे हैं.
Sources:News18 हिंदी







