
उत्तर प्रदेश के मेरठ में लड़की की इज्जत पर हाथ डालना एक युवक को भारी पड़ गया। रेप की कोशिश कर रहे दरिंदे का होंठ लड़की ने अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया। फिलहाल घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिले के दौराला थाना इलाके स्थित अझोंता के जंगल में शनिवार दोपहर एक लड़की खेत में काम कर रही थी।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
उसे अकेली देख वहां से गुजर रहे युवक ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। युवक ने लड़की का जबरन चुंबन (Kiss) लेने की कोशिश की, जिस पर बहादुर लड़की ने साहस दिखाते हुए युवक का एक होंठ अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया और आरोपी से भिड़ गई। होंठ कटने से युवक लहूलुहान हो गया और दर्द से चिल्लाने लगा।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
उधर, लड़की भी चिल्लाई और वहां आसपास के लोग आ गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके होंठ का टुकड़ा भी वहीं पड़ा था। पुलिस ने उसे पैकेट में सील किया और आरोपी की नजदीकी अस्पताल में भेज दिया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहित सैनी के तौर पर हुई है। युवक थाना इंचौली के लावड़ क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, दौराला थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि लड़की अपने खेत में काम कर रही थी। वहां सुनसान जगह थी। युवक उधर से पैदल निकल रहा था और उसने जाकर लड़की के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवक ने लड़की को Kiss करने की कोशिश की। पलटवार में लड़की ने अपने दांतों से उसके होंठ को काट डाला। इसमें पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक का इलाज कराया जा रहा है। लड़की ने पुलिस को दी गई शिकायत में लिखा है, ”4 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे मैं अपने खेत में काम कर रही थी।
तभी एक अज्ञात व्यक्ति अचानक मेरे पास आया और उसने बुरी नीयत से मुझे पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद मुझे उसी जगह खेत में गिरा लिया और मेरे कपड़े फाड़ने लगा और मेरे ऊपर बैठकर कर होठों का चुम्बन लेने की कोशिश करने लगा, तो मैंने अपना बचाव करते हुए उसका होंठ अपने दांतों से काट लिया। फिर युवक ने मेरा मुंह दबा लिया और कहने लगा शोर मत मचा, नहीं तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। मेरे साथ हाथपाई करने लगा। तभी मैं जोर-जोर से चिल्लाई तो आसपास खेतों में काम करने वाले आ गए, जिनकी मदद से मैंने इसको मौके पर ही पकड़ लिया।
आरोपी का नाम मोहित सैनी पुत्र मूलचन्द सैनी है, जो मोहल्ला अंदावली रोड सैनी नगर, मेरठ का रहने वाला है। मैं पड़ोसी खेत वालों की मदद से मोहित सैनी को थाना दौराला लेकर आई हूं। मेरी रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।”
एसएसपी मेरठ रोहित सिंह ने बताया, ”एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। बचाव में युवती ने युवक के होंठ को काट डाला। आरोपी को मेडिकल करवाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के भी मेडिकल परीक्षण और बयान कराए जा रहे हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”







