
देहरादून: अबकी बार चारधाम यात्रा में आने वाले वीआईपी मेहमानों से बीकेटीसी के कर्मचारी दूरी बनाये रहेंगे। कर्मचारी के वीआईपी मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाने, माला या अंगवस्त्र पहनाने पर भी रोक लगा दी गई है । बीकेटीसी ने कर्मचारियों को आचरण सेवा नियमावली का अनुपालन करने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि बीकेटीसी के कर्मचारियों को चारधाम यात्रा के दौरान धामों में ड्यूटी के समय पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।
बीकेटीसी के संज्ञान में आया कि कई बार कर्मचारी केदारनाथ और बदरीनाथ में आने वाले वीआईपी मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाते हैं। बीकेटीसी ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत माना है। यदि कोई कर्मचारी ऐसा करता है तो आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन मान कर बीकेटीसी की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान सभी कर्मचारियों को आचरण सेवा नियमावली का पालन करना होगा। कई बार देखा गया कि कर्मचारी की धाम में दर्शन के लिए आने वाले वीआईपी या अन्य सेलेब्रिटी के साथ फोटो खिंचवाने और माला पहचाने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। कर्मचारियों को जो जिम्मेदारी दी जाती है, उन्हें उसका पालन करना होगा। जिससे धामों में बेहतर व्यवस्था बनी रहे।





