
कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में कोई भी काम गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है। अंग्रेजों के जमाने में बने रेलवे स्टेशन आज भी सुरक्षित हैं। भाजपा सरकार में बनवाए जा रहे रेलवे स्टेशन बनने से पहले ही गिर रहे हैं। सैफई से लखनऊ जाते समय अखिलेश यादव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फगुहा कट पर रुके और पत्रकारों से बातचीत की।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
इस दौरान उन्होंने कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार ठेके पर ठेका उठाती है। इसके बाद भाजपाई कुछ कार्यदायी संस्था पर दबाव बनाते हैं। इससे कार्य में गुणवत्ता नहीं आ पाती है। सरकार का उद्देश्य है कि जब तक उनकी सरकार चले तब तक ही भवन चले। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर छोटे बडे़ कार्य में भ्रष्टाचार में शामिल है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि कोई भी काम ठेकेदार को मिलता है, तो उसका आउटसोर्स हो रहा है। बाद में भाजपा के लोग दबाव बनाते हैं। कई चीजों को लेकर जब तक उन्हें संतुष्ट नहीं किया जाता है, तब तक यह काम आगे नहीं बढ़ेगा, उसी का परिणाम है कि ठेकेदार को क्वालिटी से समझौता करना पड़ रहा है।
पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं कर पा रहा है। गुणवत्ता खराब हो रही है। इसी वजह से हादसे हो रहे हैं। बड़े-बड़े कंस्ट्रक्शन हुए हैं, कभी जानें नहीं गईं। यह पूरी लापरवाही प्रदेश सरकार की है, जिसकी वजह से घटना हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी घायल मजदूरों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।








