
देहरादून : केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड सरकार सात मई को राज्य भर में मॉकड्रिल आयोजित करने के लिए तैयार है। इस बार का विशेष ध्यान सीमांत जिलों, खासकर एयरबेस वाले उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ पर रहेगा। अन्य जिलों को भी इस अभ्यास में शामिल करने की योजना है, जिसके लिए मंगलवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
गौरतलब है कि हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मॉकड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों और नागरिकों को आतंकी हमले या किसी आपात स्थिति में बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
राज्य में इस मॉकड्रिल में सिविल डिफेंस की अहम भूमिका रहेगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को तैयारियों के निर्देश दिए जा चुके हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एपी अंशुमान ने बताया कि हालांकि अभी विधिवत आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उन्होंने कहा, “सात मई को होने वाली मॉकड्रिल की पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस और सिविल डिफेंस मिलकर आमजन को हमले या आपदा की स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी देंगे।”राज्य सरकार ने जनता से अपील की है कि वे इस अभ्यास में सहयोग करें और अफवाहों से बचें। मॉकड्रिल का मकसद लोगों को सतर्क बनाना और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है।





