
हरिद्वार : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 7 जनपदों में चयनित की गई 2258 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन हरिद्वार में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय स्थित सभागार में किया गया और 6 जनपदों से अधिकारी व नवनियुक्त महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में पूरे प्रदेश में 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों यानी कुल मिलाकर 7052 पदों पर भर्ती की है ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार का एक माध्यम नहीं बल्कि यह सेवा का एक बड़ा अवसर है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई और इस पूरी प्रक्रिया को सिर्फ 3 महीने के समय में पूरा कर लिया गया।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में उच्च शिक्षित लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं, जिससे निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहली बार हुई ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया में सत प्रतिशत पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां करके प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति में एक और आयाम जोड़ दिया है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रक्रिया में जितने पदों पर विभिन्न आपत्तियों के चलते अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं उनका निस्तारण भी जल्द से जल्द करें।
एक साथ कुल सात जनपदों हरिद्वार, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत,
पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर,
उत्तरकाशी में कुल 245 आंगनवाड़ी और 2013 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।
इस आयोजन में विभिन्न जनपद मुख्यालयों से विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक लोहाघाट खुशहाल सिंह, विधायक रूद्रपुर शिव अरोड़ा, राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, राज्यमंत्री गणेश सिंह भंडारी, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना, नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत प्रभा पांडेय, उपनिदेशक विक्रम सिंह, हरिद्वार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा आदि उपस्थित रहे।





