
देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चमोली जनपद के चाई गांव, जोशीमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
श्री महाराज ने कहा कि चमोली जनपद में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। हादसे में हुई जनहानि से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटनाएं न केवल प्रभावित परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति होती हैं, बल्कि पूरे प्रदेश को शोक में डाल देती हैं। दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
श्री महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को तत्परता और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें आवश्यक सहयोग समय पर उपलब्ध कराया जाए।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
श्री महाराज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाना तथा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है। उन्होंने एक बार फिर हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।





