
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले आज शुक्रवार को प्रदेश की भाजपा सरकार का मेगा इवेंट होगा । उत्तराखण्ड की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे | आपको बता दें राज्य सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को जनता से साझा किया जाएगा। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन भी होंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के कार्यक्रम में रहेंगे, जबकि हर विधानसभा में कार्यक्रम की अध्यक्षता वहां के पार्टी विधायक करेंगे। जहां पार्टी का विधायक नहीं होगाए वहां जिलाधिकारी अपने विवेक से किसी जनप्रतिनिधि से कार्यक्रम की अध्यक्षता कराएंगे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
इस मेगा इवेंट के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने 8ण्40 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है। हर विधानसभा के कार्यक्रम पर तकरीबन 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से सभी जिलाधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिशा.निर्देश जारी किए हैं।
जैसा कि मालूम है कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन की व्यवस्था भी करी गई है। मुख्यमंत्री खटीमा से संबोधन करेंगे। इसे सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुना जाएगा। हर विधानसभा में कार्यक्रम स्थल पर एलईडी लगाई जाएगी।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ







