
देहरादून: 2009 बैच के पीसीएस अधिकारी आनंद जायसवाल के खिलाफ विजिलेंस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। आपको बता दें कि पूर्व एआरटीओ आनंद जायसवाल गबन के मामले में जेल में बंद हैं। विजिलेंस एआरटीओ पर लगे गबन के आरोपों की जाचं कर रही थी। आरोपों की चार्जशीट को दाखिल करने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। आपको मालूम हो कि शासन की सतर्कता समिति ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति दे दी है।
गौरतलब है कि एआरटीओ आनंद जायसवाल पर करीब 29 लाख रुपये के गबन का आरोप है। विजिलेंस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद 18 मार्च 2017 को धोखाधड़ी,गबन,भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया था। करीब छह घंटे पूछताछ के बाद छह सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। विजिलेंस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम,धोखाधड़ी और गबन के आरोप में चार्जशीट तैयार कर ली है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
आज बुधवार को मुख्य सचिव डॉ0 एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई सतर्कता समिति की बैठक में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि,अभी लिखित अनुमति विजिलेंस के पास नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक विजिलेंस चार्जशीट दाखिल कर सकती है।





